भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 44,111 नए कोरोना केस, 57,477 ठीक हुए; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घटकर हुआ 5 लाख से कम

By: Pinki Sat, 03 July 2021 11:27:03

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 44,111 नए कोरोना केस, 57,477 ठीक हुए; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घटकर हुआ 5 लाख से कम

देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक नए मामलों के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,111 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई है। इस दौरान 57,477 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार 51वें दिन रोजाना ठीक होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4,95,533 हो गए हैं। सक्रिय मामलों को लेकर राहत भरी खबर यह है कि 97 दिनों के बाद यह आंकड़ा 5 लाख से कम दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 738 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले कुल मामलों का सिर्फ 1.62% ही हैं। देश भर में अब तक 2,96,05,779 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। बीमारी से रिकवरी दर बढ़कर 97.06% हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि शुक्रवार को भारत में कोरोना वायरस के लिए 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि शुक्रवार तक कुल 41,64,16,463 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 34.46 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कोरोना संक्रमण के परीक्षण क्षमता में भी काफी वृद्धि हुई है।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8,753 लोग संक्रमित पाए गए। 8,358 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,620 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 145 लोग संक्रमित पाए गए। 260 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,601 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,671 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 159 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,312 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,064 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,644 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 407 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,983 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

झारखंड में शुक्रवार को संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और राज्य में मृतकों की संख्या 5113 पर ही स्थिर रही जबकि इस संक्रमण के 96 नए मामले सामने आने पर संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 345706 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य 339739 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 854 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 51924 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 96 संक्रमित पाए गए।

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,230 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,88,407 हो गए। साथ ही, 97 रोगियों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 32,818 हो गई। तमिलनाडु में 4,952 मरीज ठीक भी हुए। जिसके बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,18,882 हो गई। वर्तमान में 36,707 मरीज उपचाराधीन हैं।

ये भी पढ़े :

# MP में 3 जुलाई को कोवैक्सिन और 5 जुलाई को कोवीशील्ड की सेकंड डोज ही लगेगी, हफ्तें में सिर्फ 4 दिन होगा वैक्सीनेशन

# लोगों के लिए अजूबा बना ये पेड़, इस पर लगते हैं 121 वैरायटी के आम

# फेज-3 ट्रायल का फाइनल डेटा जारी, डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2% सुरक्षा देती है कोवैक्सीन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com